🔥 ट्रेंडिंग बांग्लादेश ने शेख हैसिना को 'सजा प्राप... एनएसई सीईओ ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था... मन के अंधकार को ज्ञान रूपी रोशनी मिटात... एल नीनो के कारण भारत में दूध की आपूर्त... सामवत 2083 की शुरुआत: भारतीय व्यवसायों... भारत के राष्ट्रीय हितों को अमेरिकी राज...
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लगतार शिक़ायत मिलाने के बवजूद जेडीए अधिकारियों ने क्यों नहीं की अब तक करवाई

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 08 नव. 2026, 04:28 PM 👁 35
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पिछले 2 माह से लगतर कम अवैध निर्माण का चल रहा है लेकिन जेडीए अधिकारी की अभी तक कोई कार्यवाही नहीं, जनता कर रही है इंतजार

जयपुर के खो नागोरियान में अवैध निर्माण का मामला, दो महीने से जारी काम पर जेडीए अधिकारियों की चुप्पी!
मदीना नगर मालियों की ढाणी के पास बिना अनुमति दूसरी मंजिल का निर्माण जारी, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं।
जयपुर। खो नागोरियान के मदीना नगर स्थित मालियों की ढाणी के पास कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पिछले करीब दो महीने से लगातार निर्माण कार्य चल रहा है। पहले एक मंजिल का मकान बनाया गया और अब दूसरी मंजिल का निर्माण किया जा रहा है।
यह क्षेत्र जेडीए जोन नंबर 10 के अंतर्गत आता है। सवाल यह उठता है कि जब दो महीने से लगातार निर्माण कार्य चल रहा है तो जेडीए अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है? अगर अधिकारियों को जानकारी है तो अब तक निर्माण कार्य बंद क्यों नहीं करवाया गया और मकान मालिक को नोटिस क्यों जारी नहीं किया गया?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतें करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आखिर जेडीए के जिम्मेदार अधिकारी कहां हैं? क्या अवैध निर्माण करने वालों को विभाग की ओर से खुली छूट मिली हुई है?
अब बड़ा सवाल यह है कि जेडीए प्रशासन कब जागेगा?
स्थानीय लोगों ने जेडीए अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच की जाए, निर्माण की स्वीकृति और नक्शे की जांच हो तथा यदि निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया जाता है तो तत्काल काम रुकवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
📲Get App