🔥 ट्रेंडिंग क्रैडई का दावा: महाजो फ्लैट योजना स्वा... भारत में जंगल ट्रेक संचालकों को अब पंज... स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइन्स: 16 नवंब... मणिपुर सीएम ने जनजातीय गौरव दिवस पर सम... मनिपुर में अशांति के बीच तैनात हुआ सीआ... आर्मान मलिक ने आर. आर. रहमान और हंस ज...
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर
स्थानीय

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 30 सित. 2026, 10:40 PM 👁 80
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अर्दली रूम में पुलिस अधिकारियों ने की विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्रवाई व प्रचलित अभियानों की समीक्षा

जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा माधौगढ़ सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विवेचकगण का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों में लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अर्दली रूम में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी तथा निरोधात्मक कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रचलित अभियानों की भी समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को निर्देशित किया कि विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
📲Get App