🔥 ट्रेंडिंग कटक शहर में सड़कों की जर्जर हालत, नागर... प्रियदर्शन ने बताया हैवान के बॉक्स ऑफि... CBFC ने ड्रिश्यम द कॉनक्लूज़न को बिना... રાજુલા સિવિલ હોસ્પિટલના અધિક્ષક શિલ્પા... बोल्ली ऑर्बिट ने पाँच वर्ष पूरे किये,... पटना: रामकृष्ण नगर में मोबाइल दुकान सं...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Kooda kachra or street light ki samasya sa colony vaasi preshaan
देश

Kooda kachra or street light ki samasya sa colony vaasi preshaan

✍️ रिपोर्टर: Hardeep Singh 🗓 22 अग. 2026, 01:06 AM 👁 60
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नमस्कार, मैं हरदीप सिंह, Need 24 News से आपके सामने हाज़िर हूँ एक नई खबर लेकर।
आज दिनांक 21 अगस्त, दिन शुक्रवार को जगाधरी की छोटी लाइन स्थित दाताजी के मंदिर और श्मशान घाट के पास वाली गली में कूड़े-कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ है। इस गंदगी से पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह कूड़ा काफी समय से नहीं उठाया गया है, बल्कि दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही के कारण कर्मचारियों द्वारा भी यहाँ कचरा डाला जा रहा है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
इसके साथ ही इस इलाके में स्ट्रीट लाइट की गंभीर समस्या भी बनी हुई है। शाम होते ही पूरी गली अंधेरे में डूब जाती है, जिससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनसान रास्ते पर असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के कारण हर समय डर का माहौल बना रहता है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस स्थान का जल्द से जल्द निरीक्षण कर कूड़े की सफाई करवाई जाए तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए, ताकि कॉलोनीवासियों को राहत मिल सके।
आप सभी दर्शकों से निवेदन है कि इस खबर को अधिक से अधिक शेयर, लाइक और कमेंट करें। यदि आपके क्षेत्र में भी कोई जनसमस्या है, तो हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं, ताकि Need 24 News आपकी आवाज़ प्रशासन तक पहुँचा सके।
धन्यवाद।
📲Get App