🔥 TRENDING Rajesh kumar paswan अररिया: सोनामनी गोदाम थाना पुलिस की बड... Rahul Gandhi to Address 'Hisab Maango'... New Mahendra Mohan Choudhury Hospital... Tamulpur officials push for more regis... Bengal's First Tiger Relocation: Tigre...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग एक्टिवः मानपुर चौराहा एवं सिकराय मे ं दुकानो ं का किया निरीक्षण, 8 सैंपल लिए

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 26 Oct 2026, 05:18 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दौसा जिले मे ं खाद की कालाबाजारी, अनियमित बिक्री और निर्धारित दर से ज्यादा कीमत वसूलने पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग सक्रिय हो गया है। शनिवार को मानपुर चौराहा और सिकराय मे ं खाद-बीज की दुकानो ं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यूरिया और डीएपी के स्टॉक की जांच की गई और उर्वरकों के 8 सैंपल लिए गए।

खाद-बीज विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखने के निर्देश

सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अशोक कुमार मीणा ने बताया - निरीक्षण के दौरान खाद-बीज विक्रेताओं को रिकॉर्ड का सही तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि किसानों को उर्वरक, बीज और कीटनाशक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराएं। यूरिया और डीएपी की उपलब्धता, स्टॉक और वितरण व्यवस्था पर भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को जरूरत के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाले कृषि आदान उचित दरों पर मिल सकें।
📲Get App