🔥 TRENDING कलेक्टर साकेत मालवीय ने अशोकनगर कलेक्ट... ವೈದ್ಯಕೀಯ ಸೀಟುಗಳ ಭರ್ತಿಗೆ KEA ವಿಶೇಷ ಸ್ಟ್... ग्राम के सरपंच घीसाराम जी सांखला का ना... आजमनगर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में... चिचपल्ली येथे पेट्रोल पंपासमोर अज्ञात... ಬೇಂಗಲೂರಿನ ಸಂಚಾರ ದಟ್ಟಣೆ ಕಡಿಮೆ ಮಾಡಲು ಹೆಬ...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी की मृत्यु के बाद ट्रक में छिपी अवैध शराब की पुष्टि

✍️ Reporter: Ramjan mansuri 🗓 02 Nov 2026, 02:55 PM 👁 21
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टीआई दिलीप पुरी की मृत्यु के बाद ट्रक में अवैध शराब पाई गई, पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।

टीआई दिलीप पुरी की मृत्यु के बाद ट्रक में अवैध शराब पाई गई, पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।

देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। घटना में शामिल ट्रक MP 43 H 4786 में पार्टिशन बनाकर नीचे अवैध शराब छिपाई गई थी। आबकारी विभाग ने ट्रक में अवैध शराब होने की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, हरदा से खातेगांव की ओर जा रहे ट्रक की नेमावर और खातेगांव थाने की पुलिस तलाश कर रही थी। चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, तभी टीआई दिलीप पुरी नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
रमजान मंसूरी की रिपोर्ट
📲Get App