खैरथल में दुकान की छत पर लगी भीषण आग, प्लास्टिक के कैरेट और बारदाना जले, चिंगारी से हादसे की आशंका
*खैरथल में दुकान की छत पर लगी भीषण आगः प्लास्टिक के कैरेट और बारदाना जले, चिंगारी से हादसे की आशंका*
खैरथल हीरालाल भूरानी
खैरथल शहर के वार्ड नंबर 34 में रेलवे फाटक के सामने सब्जी मंडी के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे थोक फल व्यापारी की दुकान की छत पर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से छत पर रखे प्लास्टिक के खाली कैरेट और बारदाना जलकर राख हो गए। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
*छत पर रखे खाली कैरेट और बारदाना में लगी आग*
जानकारी के अनुसार, किशोर कुमार-दिलीप कुमार फ्रूट की दुकान के ऊपर छत पर फल-सब्जी रखने के खाली प्लास्टिक कैरेट और बारदाना रखा हुआ था। रविवार रात अचानक इनमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पास ही आवासीय बस्ती होने से लोगों को आग फैलने की आशंका सताने लगी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
*दो दमकल गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू*
आग की सूचना मिलते ही खैरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना देकर दो दमकल गाड़ियां बुलवाईं। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
खैरथल थाना अधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि फल विक्रेता के गोदाम की छत पर रखे प्लास्टिक के खाली कार्टून में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। सूचना