🔥 TRENDING Ccl me dharna 1) ગાંધીનગરમાં મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી માટ... ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

खानपुर पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Sep 2026, 11:40 AM 👁 17
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समस्तीपुर जिला के खानपुर पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में बाइक सवार दो युवक को देशी कट्टा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

समस्तीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा और कारतूस के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार



समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई करूआ पेट्रोल पंप के पास गश्ती के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार दूबे सशस्त्र बलों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान करूआ पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच की जा रही थी। जांच के क्रम में काले रंग की राइडर मोटरसाइकिल (BR33BT4395) पर सवार दो युवकों को रोका गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान छोटू कुमार और रौशन कुमार उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है
📲Get App