🔥 TRENDING मथुरा में नकली कोल्ड ड्रिंक का भंडाफोड... 10 of 19 Indian Services Sub‑Sectors R... Lawyer Tukaram Mundhe Updates Shah Ruk... Indian Entrepreneur Urvashi Demands Rs... Urvashi Rautela Faces ₹7,000‑Crore AI... Sparsh Shrivastava says Govinda, Salma...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

खाना परोसने के विवाद में देवर ने भाभी का गंडासे से काटा गला, गिरफ्तार

✍️ Reporter: Shubham king 🗓 30 Sep 2026, 12:56 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जहानाबाद जिले में खाना परोसने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देवर ने गंडासे से गला काटकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा इमादपुर गांव में 29 जुलाई 2026 की सुबह खाना परोसने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय अंशु कुमारी के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके देवर कुणाल कुमार ने मामूली कहासुनी के दौरान गंडासे से उसका गला काटकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब अंशु कुमारी खाना परोस रही थी। इसी दौरान उसके देवर कुणाल कुमार ने कथित तौर पर कहा कि उसके हाथ में मिट्टी लगी हुई है। इस बात को लेकर देवर भड़क गया और देखते ही देखते यह मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें अंशु कुमारी की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही परसबिगहा थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
📲Get App