🔥 TRENDING Congress leader Govind Singh Dotasra v... Khaas report mr Nazir Ahmad Sofi kashm... बहराइच में श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य... पुण्याच्या भोर तालुक्यातील नीरा खोऱ्या... 131 वर्ष के बाद भी स्वस्थ परशुरामपुर क... ಸೂಕ್ತ ಅವಕಾಶ ಮತ್ತು ಬೆಂಬಲ ನೀಡಿದರೆ ಯಶಸ್ವಿ...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

खाने की थाली में परोसा जा रहा था जहर! रानीपाल केमिकल से बन रहा था नकली पनीर, FSSAI ने फैक्ट्री पर की बड़ी कार्रवाई

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 24 Nov 2026, 07:44 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खाने की थाली में परोसा जा रहा था जहर! रानीपाल केमिकल से बन रहा था नकली पनीर, FSSAI ने फैक्ट्री पर की बड़ी कार्रवाई

रायबरेली_ब्रेकिंग: सेहत से बड़ा खिलवाड़! FSSAI ने पकड़ी नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री,कपड़े चमकाने वाले रानीपाल केमिकल से बनाया जा रहा था सफेद पनीर! बबलू छेना वाला के यहां छापेमारी, हरचंदपुर के अघौरा में चल रहा था खतरनाक खेल!

रायबरेली। खाने की थाली तक पहुंचे जहर का बड़ा खुलासा हुआ है। FSSAI की टीम ने हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अघौरा के पास संचालित फैक्ट्री पर छापा मारकर नकली पनीर बनाने का खेल पकड़ा है। आरोप है कि फैक्ट्री में पनीर बनाने के नाम पर मिलावट हो रही थी।
सूत्रों के अनुसार सफेद पनीर तैयार करने के लिए ऑप्टिकल व्हाइटनर जैसे केमिकल का इस्तेमाल हो रहा था, जिसका उपयोग कपड़ों को चमकाने वाले रानीपाल में होता है। सेहत के लिए खाया जाने वाला पनीर ही लोगों की सेहत का दुश्मन बन रहा था। छापेमारी बबलू छेना वाला के यहां हुई है। अब सवाल उठ रहा है कि मिलावटी पनीर की सप्लाई कहां-कहां हुई और खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी के बावजूद ये खेल कैसे चल रहा था? हेड लाइन थोड़ा बड़ी
📲Get App