Local
खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में पिस्फोटघर में लगी आग
पुर्वी चंपारण जिला के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र हसनपुर गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के बाद घर में लगी आग। कोई हताहत नहीं
पुर्वी चंपारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट, घर में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
खंडवा पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर फटने के बाद घर में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। बताया जाता है कि हसनपुर गांव में एक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते सिलेंडर में विस्फोट हो गया और घर में आग फैल गई। घटना के बाद एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों ने अपने घर खाली कर दिए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि, इस अगलगी में घर में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद गांव में गैस सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर लोगों में भय का माहौल है।