🔥 TRENDING Premada Oorali Continues Strong Box Of... Massive Arms Haul Found in Manipur Security Forces Seize Arms, Ammunition... Manipur: 17 Arrested for Impersonating... Meghalaya Athletes Sawakani Lakiang an... New NCC Hangar Enhances Aviation Train...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

खमपुर दुबेपट्टी की रामलीला में जनक प्रतिज्ञा से राम विवाह तक का भव्य मंचन, भावविभोर हुए श्रद्धालु

✍️ Reporter: Deepanshu 🗓 27 Oct 2026, 09:52 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रानीगंज। रानीगंज तहसील क्षेत्र के खमपुर दुबेपट्टी गांव में श्री गौरव रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में चौथे दिन जनक प्रतिज्ञा से लेकर भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह तक की लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम विवाह के प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
रामलीला के मंचन में राजा जनक की प्रतिज्ञा, स्वयंवर में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने तथा माता सीता के साथ उनके विवाह के प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा, दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ खुशी जाहिर की। इसके बाद राम विवाह की लीला ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और भारतीय संस्कृति की महत्ता को दर्शाया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और रामलीला प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम की जानकारी श्री गौरव रामलीला समिति के मीडिया प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय ने दी।
📲Get App