🔥 TRENDING Salman Khan urges jail for creators of... Director Priyadarshan Acknowledges Hai... Fad Le Waheguru Ji Da Palla's Box‑Offi... ‘The Paradise’ completes fourth day at... West Bengal to Settle Seven-Year DA Ar... Election Commissioners Convene Meeting...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खेल दिवस पर जिला हॉकी संघ ने आयोजित की 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता
Sports

खेल दिवस पर जिला हॉकी संघ ने आयोजित की 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 31 Aug 2026, 09:14 AM 👁 46
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला हॉकी संघ कोरबा के तत्वावधान में एक दिवसीय 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला हॉकी संघ कोरबा के तत्वावधान में एक दिवसीय 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आदर्श बाल मंदिर स्कूल खेल मैदान में सुबह 10 बजे तथा एम.जी.एम. स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला हॉकी संघ कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल एवं सचिव तारिक कुरैशी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में गोपाल दास महंत, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी प्रताप दास महंत, धनराज मुस्कान निर्मलकर, आदित्य अन्नपूर्णा सिंहानी, मुकेश कर्ष, कुमार प्रतिभा निर्मलकर, चंदन मौर्या, नैतिक दास महंत, प्रभात सिंह मरकाम, दुर्गेश नेताम, महेन्द्र चंद्रा, महेन्द्र पटेल, निहाल बरेठ, कुमारी रेशमी चौहान एवं कुमार चांदनी ध्रुवे सहित अन्य खेलप्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य जिले में हॉकी के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना तथा नई प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी प्रताप दास महंत ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
📲Get App