🔥 TRENDING Three Malayali family members from Mal... Kashmir Media Highlights Urgent Need t... Cyber Fraud Alert: Key Safety Checks B... Man Arrested in Coimbatore for Attempt... ED Raids CoinDCX, Delta Exchange Offic... Director Venky Kudumula Reveals Why He...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

खेल प्रतियोगिता में जालौन पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पदक विजेता पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Nov 2026, 07:10 AM 👁 45
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जालौन पुलिस के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और साइक्लिंग में लहराया परचम, एसपी ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला।

उरई, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता (एथलेटिक्स/साइक्लिंग)-2026 में जनपद जालौन के पुलिसकर्मियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक एवं स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने सभी विजेता पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के अंतर्गत फतेहगढ़ एवं लखनऊ में आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जालौन पुलिस के जवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आरक्षी महेश यादव ने फतेहगढ़ में आयोजित 42 किलोमीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। वहीं आरक्षी प्रदीप यादव ने 4×100 मीटर रिले में रजत और लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। आरक्षी मनोज कुमार और आरक्षी मो. समीर ने भी 4×100 मीटर रिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। महिला खिलाड़ियों में मिनाक्षी तिवारी ने 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक, 4×100 मीटर रिले और 15 किलोमीटर साइक्लिंग में कांस्य पदक हासिल किया। मालती ने 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण, 1500 मीटर दौड़ में रजत तथा डिस्कस थ्रो, 4×100 मीटर रिले और लखनऊ में आयोजित 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीते। वहीं रूपल तोमर ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ के साथ 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 4×100 मीटर रिले में कांस्य पदक तथा लखनऊ में आयोजित 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जनपद एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।
📲Get App