🔥 TRENDING शाहजहांपुर: देवस्थान पर दो संन्यासियों... જિલ્લા કક્ષાની ચિત્ર સ્પર્ધા તથા વકૃત્... જિલ્લા કક્ષા ની ચિત્ર વકૃત્વ અને રંગોળ... IMD Issues Heavy Rainfall Warning for... Bandipora to Enforce Traffic Curbs Ahe... Rusted Hand Grenades Discovered in Gur...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

खेल मैदान में बने हैलीपैड ओरसड़क को हटाने कि मांग को लेकर युवाओं ने किया सड़क जाम

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Oct 2026, 03:00 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जगदीशपुर नगर खेल मैदान पर बने हैलीपैड और सड़क को हटाने कि मांग को लेकर युवाओं ने किया सड़क जाम

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खेल मैदान में बने हेलीपैड और सड़क हटाने की मांग को लेकर युवाओं ने किया सड़क जाम


जगदीशपुर नगर के खेल मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर को आगमन को लेकर बनाए गए हेलीपैड और सड़क को जल्द हटाने की मांग को लेकर आज शनिवार को युवाओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। समाजसेवी जगदीप यादव के नेतृत्व में युवाओं ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान जगदीप यादव सड़क पर लेटकर विरोध करते भी नजर आए।
कहना था कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद खेल मैदान में बनाए गए हेलीपैड और अस्थायी सड़क को अब तक नहीं हटाया गया है। इससे मैदान में खेलकूद और शारीरिक तैयारी करने वाले युवाओं को परेशानी हो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फिजिकल की तैयारी करने पहुंचते हैं। इसके अलावा बच्चे मैदान में क्रिकेट और फुटबॉल भी खेलते हैं।
जगदीप यादव ने कहा कि जब तक अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर मौके पर पहुंचकर उचित आश्वासन नहीं देते और हेलीपैड व सड़क हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक जाम जारी रहेगा। सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
📲Get App