🔥 TRENDING Third US Carrier Deployed to Middle Ea... Hyderabad to Enjoy Sunny Skies Today,... Vidarbha Dominates Odisha in Cricket M... Indian Rice Exporters Federation Updat... Odisha to Build Stadiums in Every Bloc... Odisha Chief Promotes ESG-Driven Econo...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खगड़िया पुलिस ने गुप्त सूचना पर 50हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

खगड़िया पुलिस ने गुप्त सूचना पर 50हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Oct 2026, 04:12 PM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के करना पुल के पास से परबत्ता पुलिस और एस टी एफ ने संयुक्त करवाई करते हुए 50हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया

खगड़िया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खगड़िया का मोस्ट वांटेड पकड़ाया ! 50 हजार का इनामी कारे यादव गिरफ्तार


खगड़िया पुलिस को वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को परबत्ता थाना पुलिस, DIU टीम खगड़िया एवं STF SOG-3 अभियान दल-12 की संयुक्त कार्रवाई में परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत करना चौक पुल के पास से 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी कैलाश यादव उर्फ कारे यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कैलाश यादव उर्फ कारे यादव, पिता दशरथ यादव, साकिन बबराहा, थाना परबत्ता जिला खगड़िया के रूप में हुई है। यह परबत्ता थाना कांड संख्या 57/25 में वांछित था। पुलिस के अनुसार इसके विरुद्ध परबत्ता थाना में दो कांड दर्ज हैं, पहला हत्या का और दूसरा शराबबंदी अधिनियम का, जबकि अन्य थानों में भी इसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
उपरोक्त विषय मे गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
बाइट चंदन कुमार ठाकुर DSP गोगरी
📲Get App