🔥 TRENDING காரைக்குடியில் ஆட்டோக்காரர் மீது அரசு... फर्जी पुलिस की ₹30 लाख की डील पर असली... करवा चौथ 2026: रोहिणी नक्षत्र‑शुभ योगो... नवादा में स्वर्ण व्यवसायी से लूट-गोलीब... Over 82,000 Fatalities Linked to Over‑... Allahabad High Court grants Rs 5 lakh...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

खंडुआ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर छठी क्लास की छात्रा प्रियंका की दर्दनाक मौत

✍️ Reporter: Sachin Kumar 🗓 29 Oct 2026, 10:22 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुधा रानी मॉडल स्कूल, खंडुआ की छठी कक्षा की छात्रा प्रियंका की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद कुबरी गांव और विद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

खंडुआ से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सुधा रानी मॉडल स्कूल, खंडुआ की छठी कक्षा की छात्रा प्रियंका (पुत्री श्री सोपाली, निवासी कुबरी) की एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, जिससे यह भयंकर दुर्घटना घटी। इस अप्रत्याशित और दुखद घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।

इस घटना के बाद पूरे गांव (कुबरी) तथा विद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों और शिक्षकों में गहरी उदासी का माहौल है।

परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
📲Get App