🔥 TRENDING ભુજ શહેર મા આજે એક ગંભીર દુર્ઘટના બનતા... Sharp Curve in Pazhayangadi Bridge Ali... Kerala Lottery Sthree Sakthi SS-547: ₹... Irfan Pathan Justifies Jofra Boult’s R... KNRUHS Launches Second Phase of PG Med... Anantapur to Host Sub-Junior National...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खो नगरिया थाना पुलिस ने प्लांट दिलाना और नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक साल से फरार चल रहे अरोपी को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 24 Nov 2026, 08:45 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गिरफ़्तार अरोपी महेश कुमार मीना पुत्र रामेश्वर मीना उमरा 40 वर्ष निवासी गाँव जसुनी थाना टोडाभीम जिला करौली राजस्थान का रहने वाला है

प्लॉट दिलाने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर 23 लाख रुपये ऐंठने वाला एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। खो नागोरियान थाना पुलिस ने प्लॉट दिलाने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल (IPS) एवं पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्रीमती रंजीता शर्मा (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री पारस जैन (RPS) के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर श्री शिवदयाल (RPS) के नेतृत्व में खो नागोरियान थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी महेश कुमार मीना को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2025 को परिवादी सूरज मल की ओर से आरोपी महेश कुमार मीना के खिलाफ प्लॉट नंबर 54, 55 और 56 को दिलाने एवं जयपुर में सफाई कर्मचारी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर सरकारी नौकरी के नाम पर कुल 23 लाख 11 हजार रुपये ऐंठने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। मामले में अभियोग संख्या 504/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 316(2), 351(3) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

थानाधिकारी सुनील गोदारा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी महेश कुमार मीना को गिरफ्तार किया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ एवं मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

महेश कुमार मीना पुत्र रामेश्वर मीना, उम्र 40 वर्ष, निवासी गांव जैसनी, थाना टोडाभीम, जिला करौली, राजस्थान।

खो नागोरियान थाना पुलिस की इस कार्रवाई से धोखाधड़ी के मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश दिया गया है।
📲Get App