🔥 TRENDING જાફરાબાદના કાગવદર ગામે ૧૮ દિવસમાં ત્રી... અમરેલીની ગજેરા કેમ્પસમાં વિદ્યાર્થીઓની... જાફરાબાદમાં BSNLની નબળી નેટવર્ક સેવા સ... સાબરકાંઠાના બડોલીમાં કમળાના કેસ: આરોગ્... Kerala Blasters Club to be Taken Over... Vizhinjam Port May Cut India's Cargo D...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कायमगंज में दो बड़े तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर DGGI का छापा, जांच जारी

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 29 Sep 2026, 10:40 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फर्रुखाबाद के कायमगंज में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीमों ने मंगलवार सुबह दो बड़े तंबाकू कारोबारियों के घरों पर एक साथ छापा मारा। टीमों द्वारा कागजात और तंबाकू स्टॉक की बारीकी से जांच की जा रही है।

फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में मंगलवार सुबह डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI), लखनऊ की टीमों ने दो बड़े तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 7 बजे कई गाड़ियों से पहुंची टीमों ने मोहल्ला लोकमन निवासी गौरव गुप्ता और रेलवे रोड निवासी संजय अग्रवाल उर्फ मुन्ना के घरों के मुख्य दरवाजे बंद कर अंदर जांच शुरू कर दी।

बताया गया कि जब टीमें दोनों कारोबारियों के घर पहुंचीं, उस समय वे और उनके परिजन सोकर भी नहीं उठे थे। दरवाजा खुलवाने के बाद टीम के सदस्य घर के अंदर दाखिल हुए और इसके बाद मुख्य दरवाजे बंद कर दिए गए। टीमों ने दोनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए घर के अंदर मौजूद दस्तावेज, कारोबारी रिकॉर्ड और अन्य कागजात खंगालने शुरू किए। साथ ही तंबाकू से जुड़े स्टॉक और रिकॉर्ड का मिलान भी किया जा रहा है।

DGGI की टीमें दोनों कारोबारियों के ठिकानों पर कारोबारी दस्तावेजों और तंबाकू के स्टॉक की बारीकी से जांच कर रही हैं। हालांकि, यह कार्रवाई किस मामले में और किस तरह की कथित अनियमितता की जांच के लिए की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल DGGI अधिकारियों की ओर से सामने नहीं आई है।

सुबह-सुबह दो बड़े कारोबारियों के यहां एक साथ DGGI की कार्रवाई की खबर जैसे ही कायमगंज में फैली, अन्य तंबाकू कारोबारियों में भी हलचल बढ़ गई। बाजार और कारोबारी इलाकों में कार्रवाई को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। फिलहाल DGGI की टीमें दोनों ठिकानों पर जांच में जुटी हैं।
📲Get App