Local
कोयलीबेड़ा में नक्सल डम्प बरामद, भारमार बंदूक व विस्फोटक सामग्री जब्त
उत्तर बस्तर के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा में सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प बरामद कर भारमार बंदूक, एक किलोग्राम आईईडी, बारूद व दो डेटोनेटर जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
16 नवंबर को उत्तर बस्तर के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में, जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक नक्सल डम्प बरामद किया।
डम्प से एक नग भारमार बंदूक, लगभग एक किलोग्राम संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, एक किलोग्राम बारूद (गन पाउडर) और दो नग डेटोनेटर समेत अन्य नक्सल उपयोग की सामग्री जब्त की गई।
बरामद आईईडी व अन्य विस्फोटक पदार्थों को बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा मानकों के अनुरूप मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा तथा 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सल प्रभावित एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन सर्चिंग अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई को नक्सल उन्मूलन अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।