🔥 TRENDING ભરૂચમાં દિવાળી fireworks માટે રાત્રિ 8... ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਆਧੁਨਿਕ ਤਕਨੀਕ ਅਪਣਾਉਣ... वाराणसी के काशी जोन में धोखाधड़ी के आर... ਬਠਿੰਡਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਪੋਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਦੀ... ભરૂચની શ્રવણ ચોકડીમાં બે વાહનોની ટક્કર... सड़क हादसे में दो युवकों कि हुई मौत
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कोयल नदी में दो बच्चों का डूबना, मेदिनीनगर में परिजनों में कोहराम

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 22 Oct 2026, 06:10 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मेदिनीनगर के कोयल नदी में गुरुवार दोपहर दो बच्चे नहा रहे थे, गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गुरुवार दोपहर कोयल नदी में दो बच्चे नहा रहे थे। उसी समय वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ कोयल नदी के किनारे उमड़ पड़ी और खोज कार्य शुरू किया। कोयल रिवर व्यू के पास से दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाने से घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों से सूचना ली। दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
📲Get App