🔥 TRENDING દક્ષિણ-પશ્ચિમ ચોમાસાની ગુજરાતમાં વાપસી... જૂનાગઢ: શ્રી પટેલ કેળવણી મંડળની અંડર-1... સુરતના અમરોલીમાં જૂની અદાવત અને મકાન વ... રાજકોટ: મોરબી રોડ હડાળા ગામના પાટિયા પ... Four Assam Labourers Die in Meghalaya... Rape Case Surge Brings Women's Safety...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कौवाकोल में 18 वर्षीय विवाहिता की मौत पर ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप
Crime

कौवाकोल में 18 वर्षीय विवाहिता की मौत पर ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 13 Sep 2026, 03:55 PM 👁 40
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कौवाकोल के प्रभाकर नगर नैइकाडीह गांव में 18 वर्षीय विवाहिता सुवीता कुमारी की संदिग्ध मौत पर ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप। पुलिस ने सास शाबो देवी को हिरासत में लिया है।

कौवाकोल प्रखंड, सरौनी पंचायत के प्रभाकर नगर नैइकाडीह गांव में 18 वर्षीय विवाहिता सुवीता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।

मायके के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सुवीता के साथ उसकी सास और ससुर द्वारा मारपीट की जा रही थी और उसे किसी से बातचीत करने से रोका जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि बीती रात मछली में जहर मिलाकर उसे खिलाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़कर उल्टी होने लगी।

मृतका की गोतनी ने फोन कर मायके वालों को घटना की सूचना दी और बेटी को ले जाने के लिए कहा। परिजनों के अनुसार, लगभग एक वर्ष पूर्व ही सुवीता की शादी हुई थी, जिसमें अपाची बाइक, एक भर सोना और पाँच लाख रुपये नकद दान किए गए थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सास शाबो देवी को हिरासत में लिया गया और मृतक का शव नवादा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
📲Get App