🔥 ट्रेंडिंग પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को... डेंगी मामलों में वृद्धि, पपीता पत्ती उ... कर्नाटक में 15 किसानों पर सड़क अवरोध क...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

कौवाकोल जलाशय में डूबे किशोर का शव 22 घंटे बाद बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 26 सित. 2026, 07:00 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के कौवाकोल प्रखंड में जलाशय में नहाने के दौरान डूबे 16 वर्षीय राकेश कुमार का शव 22 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गहन जांच की मांग की है।

नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत सोखो देवरा आश्रम स्थित जलाशय में नहाने के दौरान डूबे 16 वर्षीय राकेश कुमार का शव लगभग 22 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने कौवाकोल, रोह और धमौल पुलिस की मौजूदगी में जलाशय में गहन तलाशी अभियान चलाया।

मृतक राकेश, सेखोदेवरा टोला, शिवपुर निवासी सुनील रविदास का पुत्र था। एसडीआरएफ टीम ने एक घंटे से अधिक समय तक जलाशय में गोताखोरी कर कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। शव बरामद होते ही मौके पर मौजूद परिजनों में मातम पसर गया और कोहराम मच गया।

बेटे की मौत की खबर से मां अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं छोटे भाई रूपेश भी गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने इस घटना को सामान्य डूबने की घटना मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने हत्या की साजिश की आशंका जताते हुए पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
📲Get App