🔥 TRENDING हिंदू नेशनल स्कूल, देहरादून में दशहरा... दिगौड़ा तहसील के पटवारी हीरालाल ने दर्... Ramnager road accident *ગોધરા તાલુકાના સાંપા અને વાવડી ગામે ક... कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाव प... Gauri Joins Indian Army as Lieutenant,...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कोठी वाले बालाजी महाराज के दरबार में सजी आकर्षक धार्मिक झांकियां, भक्तों ने किए दर्शन सीताराम, राधा-कृष्ण, सुदामा, हनुमानजी और भोलेनाथ-पार्वती की झांकियों ने मोहा मन

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 21 Oct 2026, 12:50 PM 👁 15
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोठी वाले बालाजी महाराज के दरबार में सजी आकर्षक धार्मिक झांकियां, भक्तों ने किए दर्शन सीताराम, राधा-कृष्ण, सुदामा, हनुमानजी और भोलेनाथ-पार्वती की झांकियों ने मोहा मन

कोठी वाले बालाजी महाराज के दरबार में विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक धार्मिक झांकियां सजाई गईं। झांकियों में सीताराम दरबार, राधा-कृष्ण एवं सुदामा, हनुमानजी और बंदर, साथ ही भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के दरबार को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया।
धार्मिक झांकियों के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ देवी-देवताओं के दर्शन कर आनंद लिया। आकर्षक साज-सज्जा और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दर्शन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
भक्त मंडल के सदस्यों सुरजन लाल, सीताराम चोकड़ात, अनिल जिंदल, विपिन सिंघल एवं रमाकांत मंगल ने बताया कि कोठी वाले बालाजी महाराज के दरबार में धार्मिक झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को देवी-देवताओं के दर्शन कराने और धार्मिक भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने झांकियों का आनंद लिया और बालाजी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
📲Get App