*कुट्टी कटाई को लेकर विवाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उनके पति पर हमला, 4 घायल* *कोटकासिम थाना क्षेत्र के सारणवास गांव की घटना, चारों को अलवर रैफर किया*
*कुट्टी कटाई को लेकर विवाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उनके पति पर हमला, 4 घायल*
*कोटकासिम थाना क्षेत्र के सारणवास गांव की घटना, चारों को अलवर रैफर किया*
खैरथल हीरालाल भूरानी
कोटकासिम थाना क्षेत्र के सारणवास गांव में शनिवार शाम पशुओं के लिए कुट्टी कटाई को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से किए गए हमले में पिता-पुत्र और महिला सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। चारों को किशनगढ़बास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया गया।
सारणवास निवासी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीनू प्रजापत पत्नी कुलदीप प्रजापत ने बताया कि शनिवार शाम उनके घर पर ट्रैक्टर से पशुओं के लिए कुट्टी कटवाई जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले 5-6 लोगों ने -विवाद शुरू कर दिया। आरोप है - कि सभी ने एकराय होकर उनके परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मीनू के ससुर बाबूलाल प्रजापत, जेठ धनराज, पति कुलदीप प्रजापत और वह खुद गंभीर घायल हो गईं। परिजन चारों को लहूलुहान हालत में किशनगढ़ बास अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें अलवर रेफर कर दिया। देर रात तक घटना के संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ था। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायलों के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।