🔥 TRENDING ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਦੁਬਈ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਫਲਾਈਟ ਹਾਦਸੇ ਦਾ... पाली के सुमेरपुर क्षेत्र में कांग्रेस... अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थिति मालासेरी ड... US Waived Russia Tariffs Due to India'... Indian Students Protest CEC, SIR in Lo... Ai
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
केतार-कांडी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
Local

केतार-कांडी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 18 Oct 2026, 09:32 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केतार-कांडी मुख्य मार्ग पर मायर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

केतार। केतार-कांडी मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह मायर गांव के घर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में सिंहपुर निवासी संजय बियार के पुत्र विमलेश बियार गंभीर रूप से घायल हो गये।

ग्रामीणों की मदद से घायल विमलेश को टेंपो द्वारा भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विमलेश बाइक से केतार की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तीन युवकों से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी।

बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे तीनों युवक परसोडीह-ताली क्षेत्र के निवासी हैं और दुर्गापूजा के अवसर पर चेन्नई से मजदूरी कर अपने गांव लौटे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे झाड़ियों की मौजूदगी और तेज रफ्तार के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे लगी झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने और वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
📲Get App