🔥 TRENDING उपदेश गौतम (22) और पत्नी पूजा (21) के... ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को... अवैध असलहे के साथ 3 आरोपियों को दबोचा। भागलपुर में बड़ी खंजरपुर की दुर्गा पूज... *खशेमपुर (P): दशहरा उत्सव बड़े जोश के... ਘਰਾਚੋਂ ਦੇ ਸਤਿਸੰਗ ਘਰ ਕੋਲ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਵੱਡ...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कोटपुतली

✍️ Reporter: Sachin 🗓 21 Oct 2026, 09:15 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बानसूर, 20 अक्टूबर (निस)। क्षेत्र में बिजली का पोल टूटने से करंट

की चपेट में आकर दो भैंसों की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक विधवा रामबाई को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पशुपालन के सहारे परिवार का गुजर-बसर करने वाली महिला के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर की सुबह अचानक बिजली का पोल टूटने से रामबाई की दो भैंसें करंट की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित महिला की स्थिति को देखते हुए जिला परिषद वार्ड संख्या 21 से प्रत्याशी सुरेश कसाना ग्रामीणों के साथ उनके घर पहुंचे। उन्होंने रामबाई को 50 हजार रुपए की नकद आर्थिक सहायता देकर संकट की घड़ी में सहयोग किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने जरूरतमंद परिवार की मदद की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर भाजपा समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे।
📲Get App