🔥 TRENDING Indian Para Swimmer Deported from Japa... BJP Raises Questions About Naveen Patn... बल्लिया में 64वां रामलीला उत्सव, रावन... करौली में मां गुमानो की दूसरी विसर्जन... Telangana to Host Three-Day Defense Ex... Manipur: Ongoing Violence Raises Conce...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

कटनी में 28 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, बेरोजगार युवाओं के लिए रहींगी उपलब्ध नौकरियों के अवसर

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 22 Oct 2026, 10:39 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटनी जिले में 28 अक्टूबर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मेले की तैयारी और सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

कटनी जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कटनी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले की तैयारियों और सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आवंटित कार्यों के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उनकी सूची नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेले की व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा सकें।

जारी आदेश के अनुसार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर को कार्यक्रम का जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मेला स्थल पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला रोजगार अधिकारी कंपनियों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित करेंगे, उनकी सहमति प्राप्त करेंगे, रिक्त पदों की जानकारी संकलित करेंगे तथा कंपनियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मेले के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर और पम्पलेट तैयार कराने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य मेला स्थल पर कंपनी प्रतिनिधियों एवं आवेदकों के बैठने, साफ-सफाई, पेयजल और अतिथियों के आमंत्रण की व्यवस्था करेंगे। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक स्थानीय उद्योगों और नियोजकों से संपर्क कर उनकी मांग प्राप्त करेंगे। शासकीय आईटीआई कटनी के प्राचार्य अप्रेंटिसशिप कंपनियों को आमंत्रित करने, रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा शासकीय एवं निजी आईटीआई के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे।

वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मेला स्थल पर डॉक्टर, एम्बुलेंस, आकस्मिक चिकित्सा कक्ष और आवश्यक दवाओं सहित स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त, नगर निगम को साफ-सफाई, चूने की लाइन, पेयजल, शौचालय, कूड़ेदान और अग्निशमन वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी, जबकि एमपीईबी के कार्यपालन यंत्री को मेले के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व सौंपा गया है। तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य जिले के शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में मेले के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी 10वीं एवं 12वीं के बेरोजगार आवेदकों की प्री-काउंसलिंग कराएंगे।

रोजगार मेले में युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए पशु चिकित्सा, आदिम जाति कल्याण, मत्स्य, श्रम, उद्यानिकी, जिला अंत्यावसायी, कृषि तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
📲Get App