नौकरी
कटनी में 28 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 20 कंपनियों में 2280 से अधिक पदों पर भर्ती
कटनी जिले के बेरोजगार युवकों के लिए 28 अक्टूबर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, झिंझरी में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें आठवीं से स्नातक तक की योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए 20 कंपनियों में 2280 से अधिक पदों पर रोजगार, अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
कटनी जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, झिंझरी, कटनी में जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित होने वाला यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, शासकीय आईटीआई एवं शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कटनी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में जिले सहित प्रदेश और बाहर की प्रतिष्ठित निजी कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कुल 2280 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें रोजगार, अप्रेंटिसशिप तथा स्वरोजगार के अवसर शामिल हैं। आठवीं कक्षा से लेकर स्नातक तक की योग्यता वाले युवक-युवतियों के लिए ये अवसर उपलब्ध होंगे।
मेले में शामिल कंपनियों में से ग्रेट आर्गनिक डायमंड प्राइवेट शुगर लिमिटेड में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों, वर्धमान यार्नस (मंडीदीप) में मशीन ऑपरेटर के 120, कैप्सटन सिक्योरिटी (हैदराबाद) में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 200, ट्राईडेंट इंडिया लिमिटेड (बुधनी भोपाल) में मशीन ऑपरेटर के 50 पदों तथा एचडीएफसी लाईफ इंश्योरेंस (कटनी) में एबीएम के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, एमआरएफ टायर्स (हैदराबाद) में अप्रेंटिसशिप के 100, लवली ऑटोमोबाइल (कटनी) में अकाउंटेंट, मैकेनिक एवं इलेक्ट्रीशियन के 4, ट्रैक कंपोनट्स लिमिटेड (नाशिक) में 200 तथा आईसेक्ट पीएमकेके कटनी में बीडीई एवं आईटी ट्रेनर के 5 पदों पर रोजगार के अवसर होंगे। सहयोग बैंक कटनी में बीडीई एवं बीडीओ के 15 पदों पर भी भर्ती होगी।
इसके अतिरिक्त, जोबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पुणे) द्वारा मशीन ऑपरेटर, क्वालिटी, प्रोडक्शन एवं असेंबली लाइन के करीब 300 पदों पर अवसर दिए जाएंगे। साईंकृपा फेसिलिटीज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (पुणे) में हेल्पर, प्रेस ऑपरेटर, सीओटू वेल्डर एवं डिप्लोमा योग्य अभ्यर्थियों के लिए करीब 200 पदों पर भर्ती होगी। बांन्को इंडिया प्रोडक्ट लिमिटेड (वड़ोदरा, गुजरात) में मैकेनिकल ऑपरेटर एवं रोबोट ऑपरेटर के 200, इंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पुणे, महाराष्ट्र) में लेजर मशीन ऑपरेटर, सीएनसी, वीएमसी एवं एमआईजी वेल्डर के 300 पदों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। मूंगजी इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड (पुणे, महाराष्ट्र) में भी लेजर मशीन ऑपरेटर, सीएनसी, वीएमसी एवं एमआईजी वेल्डर के करीब 200 पदों पर भर्ती की जाएगी।