🔥 TRENDING कांकेर ब्रेकिंग: चारामा के ज्वेलर्स से... Gold drops ₹10,700, silver falls ₹44,0... कृष्ण बल्लभ आश्रम में कांग्रेस ने इंदि... गयाजी रेलवे स्टेशन पर आर पी एफ जवान ने Rajasthan man gets mistaken ₹1 lakh‑cr... उन्नाव में भारी बारिश का कहर: खेतों मे...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

काटकूट क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में निराकरण की मांग!

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 31 Oct 2026, 05:33 PM 👁 45
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कांग्रेस नेता बाबूलाल सारण के नेतृत्व में एमपीईबी के जेई को सौंपा ज्ञापन, सैकड़ों ग्रामीणों की रही मौजूदगी

बड़वाह। क्षेत्र की बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता बाबूलाल सारण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) मंगलसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से काटकूट एवं आसपास के गांवों में व्याप्त बिजली समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

अघोषित बिजली कटौती बंद करने सहित छह प्रमुख मांगें

ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती बंद करने, किसानों को दिन के समय लगातार 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, गरीब परिवारों के बिजली बिलों की जांच कर राहत देने, पदपाड़ा में आबादी क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन हटाने तथा गायत्री बाई जाट की दुकान के सामने स्थापित डीपी को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं।

इसके अलावा काटकूट, बड़वाड़ा, भेरूखेड़ा एवं लेमपुरा में विशेष जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर निराकरण करने की मांग भी की गई।

जेई मंगलसिंह चौहान ने दिया शीघ्र निराकरण का आश्वासन

एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर मंगलसिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस नेता बाबूलाल सारण ने ग्रामीणों के साथ बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उठाई गई समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

15 दिन में निराकरण की मांग, आंदोलन की चेतावनी

बाबूलाल सारण ने विद्युत विभाग से सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों, किसानों एवं गरीब परिवारों को बिजली संबंधी परेशानियों से राहत मिलनी चाहिए। यदि निर्धारित समय में समस्याओं का संतोषजनक निराकरण नहीं किया गया, तो ग्रामीणों के हित में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बाद लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

सैकड़ों ग्रामीणों की रही मौजूदगी

ज्ञापन सौंपने के दौरान जाट समाज अध्यक्ष चिंताराम जाट, रामप्रसाद पटेल, रामेश्वर, रामकिशन, जगदीश, राधेश्याम, दिनेश, शोभाराम, लोकेश, रमेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि आम जनता और किसानों को राहत मिल सके।

पुलिस बल भी रहा उपस्थित

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। इसमें नवागत चौकी प्रभारी दीपक जी तलवारे, अनिल यादव, जितेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
📲Get App