🔥 TRENDING कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुर... नूंह क्राइम ब्रांच की सिलानी गांव के प... बस्तर संभाग में #SevaSankalpAbhiyan के... ਪੰਜਾਬ 'ਚ 21 ਅਕਤੂਬਰ ਤੋਂ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ फार्म पॉन्ड से किसानों को मिली सिंचाई... शिवपुरी में ओबीसी आरक्षण के समर्थन में...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कटिहार में विजलेंस कि बड़ी कार्रवाई

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Oct 2026, 03:26 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार मे विजेलेंस कि बड़ी कार्रवाईग्रामीण कार्य विभाग के एस डी ऑ के

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कटिहार में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ चंद्रशेखर सिंह के कईकई ठिकानों पर कि जा रही है छापेमारीठिकानों पर छापा

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

कटिहार में विजिलेंस टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। ग्रामीण कार्य विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात चंद्रशेखर सिंह के कई ठिकानों पर निगरानी टीम ने एक साथ छापा मारा है। कटिहार के लोहियानगर स्थित उनके पुश्तैनी घर पर भी टीम पहुंची है। इस कार्रवाई में पटना और सिलीगुड़ी स्थित ठिकानों को भी शामिल किए जाने की जानकारी मिल रही है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की 11 सदस्यीय टीम छापेमारी में जुटी है। सूत्रों के हवाले से कई दस्तावेज मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि बरामद दस्तावेजों की प्रकृति और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फिलहाल कटिहार से लेकर पटना और सिलीगुड़ी तक चल रही इस कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। विजिलेंस की छापेमारी किस मामले में की जा रही है और जांच के दौरान क्या-क्या सामने आता है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
📲Get App