🔥 TRENDING પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को... Dengue Cases Rise as Experts Warn Papa... FIR Filed Against 15 Farmers for Block...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कटिहार में 'सेवा ही संस्कार' के नारे के साथ युवाओं ने बचाई घायल व्यक्ति की जान

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 23 Sep 2026, 03:57 PM 👁 35
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में युवाओं ने 'सेवा ही संस्कार' की भावना का परिचय देते हुए एक घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए तत्परता दिखाई। उन्होंने पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुँचाया।

कटिहार, 23 सितंबर: यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत, आज ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), कटिहार द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में युवा साथियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान कर जनकल्याण और नर सेवा-नारायण सेवा के संकल्प को दोहराया।

इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक श्री तारकिशोर प्रसाद जी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि:
"रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आपका दिया हुआ एक यूनिट रक्त किसी आपात स्थिति में जूझ रहे मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। हम सभी को इस सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए।"

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज राय जी ने कहा कि सेवा ही हमारा संस्कार है और यह शिविर समाज में जनभागीदारी और समर्पण का सच्चा उदाहरण है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से:
प्राणपुर विधायक सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा सिंह
कोढ़ा विधायक श्रीमती कविता पासवान
पूर्व सांसद श्री निखिल कुमार चौधरी
भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार
जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी
महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, महेंद्र झा, आरती चौधरी, प्रभात मिश्रा, जंक्शन यादव, अंकित मालाकार

रक्तदान करने वाले कर्मठ युवा साथियों—भास्कर सिंह, अम्बेश यादव, राकेश चौधरी, विवेक सिंह सहित सभी रक्तदाताओं का हृदय से साधुवाद एवं आभार!

आइए, हम सब मिलकर रक्तदान करें और किसी के जीवन की उम्मीद बनें।
📲Get App