🔥 ट्रेंडिंग केरल यूडीएफ सरकार ने नवंबर तक नया शराब... बिहार के सीएम सम्राट चौधरी पुलिस पर भड... बनियापुर के वैष्णवी माता गढ़देवी मंदिर... इंदौर में एनएसजी कमांडो व पुलिस ने त्य... जयपुर में अपहरण साजिश: पिता‑भाई ने रची... આમોદના ઇખર ગામે કપાસના ખેતર નજીકથી 90...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

कटिहार में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: 200 बोरी यूरिया जब्त, FIR दर्ज

✍️ रिपोर्टर: Raju Choudhary 🗓 19 अक्टू. 2026, 07:31 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: 200 बोरी यूरिया जब्त, FIR दर्ज

कटिहार भागलपुर से उर्वरक के अवैध परिवहन पर कार्रवाई; पावरट्रैक ट्रैक्टर जब्त, उर्वरक का नमूना संग्रहित, नकली खाद की आशंका पर जांच तेज

अठारह अक्टूबर उर्वरक के अवैध परिवहन एवं नकली खाद की आशंका के मामले में कृषि विभाग, कटिहार की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कुर्सेला थाना क्षेत्र में रविवार की रात लगभग दस चालिस बजे कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो सौ बोरी यूरिया एवं एक पावरट्रैक ट्रैक्टर जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागलपुर से उर्वरक के अवैध परिवहन की सूचना पर कृषि विभाग, कटिहार की टीम के अंतर्गत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (SDAO), कटिहार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO), कुर्सेला द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। जब्त उर्वरक की गुणवत्ता की जांच के लिए उसका नमूना भी संग्रहित किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश (FCO), उन्नीस सौ पचासी एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम (ECA), उन्नीस सौ पचपन के सुसंगत प्रावधानों के तहत संबंधित थाने मे प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। मामले में संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अवैध उर्वरक कारोबार पर कृषि विभाग सख्त

" उर्वरकों के अवैध परिवहन, अनियमित बिक्री, कालाबाजारी तथा गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग का मुख्य उद्देश्य किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराना और उर्वरक के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है।"
📲Get App