🔥 TRENDING பள்ளி காலாண்டு விடுமுறை. BJP Worker Murdered in Bhiram, Rajasth... Gemini Horoscope: Quick Work, Friend S... LPU Students Protest Over Rape Rumor;... SOG Officer Arrested, Renewing Scrutin... Warrants Served on TMC Leaders in Nand...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कटिहार में CID डीआईजी जयंत कांत ने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 26 Sep 2026, 07:09 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में CID डीआईजी जयंत कांत ने लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निपटारे और स्पीडी ट्रायल में तेजी लाने के संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों से लंबित फाइलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आग्रह किया है।

कटिहार, 26 सितंबर: समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में शनिवार को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-नोडल प्रभारी श्री जयंत कांत ने कटिहार पुलिस के विभिन्न कांडों एवं शाखाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक, कटिहार की मौजूदगी में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

लंबित कांडों का शीघ्र निपटारा: नगर, सहायक, मुफस्सिल, महिला एवं एससी/एसटी (SC/ST) थाने में दर्ज मामलों की प्रगति रिपोर्ट देखी गई और जांच में तेजी लाकर मामलों के समयबद्ध निष्पादन के कड़े निर्देश दिए गए।
त्वरित विचारण (स्पीडी ट्रायल) शाखा, अभियोजन और अपराध शाखा को आपसी समन्वय बनाकर गंभीर मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने का निर्देश मिला।

जिला आसूचना इकाई (DIU), डीसीबी (DCB), लेखा शाखा और हिन्दी शाखा के कार्यकलापों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)-सह-यातायात और सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) को पेंडिंग केसों को जल्द निपटाने तथा फील्ड में पुलिसिंग को और अधिक जनहितकारी व प्रभावी बनाने को कहा गया।
📲Get App