🔥 TRENDING Bihar gang-rape survivor thrown off ro... New Mexico woman poses as IRS agent, d... Arvind Kejriwal Receives Death Threat,... ਭਾਨਾ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਫਿਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ, ਲੋਕਾਂ ਵਿ... Author Saurav Das Commends Sonia Gandh... Indore: Jayant Bhise, Founder of Saana...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

कटिहार में छठ घाट कि खुदाई के क्रम मेंनिकले भगवान श्री कृष्ण कि मूर्ति

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 11:33 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में छठ घाट कि खुदाई के दौरान निकली भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति दर्शन को उमड़ी लोगों कि भीड़ चमत्कार या इतिहास जांच में जुटा प्रशासन

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कटिहार में छठ घाट की खुदाई में निकले भगवान कृष्ण, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, चमत्कार या इतिहास. जांच में जुटा प्रशासन

धरती की खुदाई हुई और निकल आई भगवान कृष्ण की मूर्ति, देखते ही देखते मौके पर जुट गई श्रद्धालुओं की भीड़। कोई इसे भगवान का चमत्कार मान रहा है तो कोई इसके पीछे सदियों पुराना धार्मिक इतिहास तलाश रहा है। मामला कटिहार के दौलत राम चौक स्थित जेके गोला परिसर का है जहां छठ घाट तैयार करने के लिए हो रही खुदाई के दौरान भगवान कृष्ण की मूर्ति मिलने से इलाके में चर्चा तेज हो गई है। दरअसल लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जेके गोला परिसर में कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा था। इस बार घाट का विस्तार किया जा रहा था ताकि ज्यादा से ज्यादा छठ व्रती यहां अर्घ्य दे सकें। इसी दौरान खुदाई कर रहे मजदूरों को जमीन के अंदर एक मूर्ति दिखाई दी। जब उसे बाहर निकाला गया तो वह भगवान कृष्ण की मूर्ति निकली। इसके बाद देखते ही देखते यह खबर पूरे शहर में फैल गई और मूर्ति के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मूर्ति मिलने के बाद अब इस जगह को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह बात भी चर्चा में है कि दुर्गा पूजा के दौरान इसी परिसर में दीवार खड़ी करने की कोशिश हुई थी लेकिन दीवार गिर गई थी। इससे पहले भी यहां दीवार निर्माण के दौरान ऐसी घटना होने की बात कही जा रही है। हालांकि इन घटनाओं का मूर्ति मिलने से कोई संबंध है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोग इसे दैविक शक्ति का चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ इसे परिसर के धार्मिक इतिहास से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल इस परिसर में वर्षों से भक्ति जागरण, कथा वाचन और भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन होते रहे हैं। यहां मशहूर कथावाचक जया किशोरी, भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और आचार्य गौरव कृष्ण स्वामी जैसे कलाकार भी कार्यक्रम कर चुके हैं। खाटू श्याम से जुड़े कई धार्मिक आयोजन भी यहां हुए हैं। यही वजह है कि मूर्ति मिलने के बाद लोगों की आस्था और जिज्ञासा दोनों बढ़ गई हैं। फिलहाल मूर्ति कितनी पुरानी है, जमीन के अंदर कैसे पहुंची और वास्तव में किस कालखंड की है, इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिल सकेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मूर्ति की जांच कराने की मांग की है। फिलहाल मूर्ति को परिसर स्थित शिव मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। पुरोहितों से विचार विमर्श के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

बाइट मीनू देवी अग्रवाल स्थानीय
📲Get App