🔥 TRENDING वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस... LPU Students Protest Against Administr... User Searches for 'deescalatetensions'... TribuneIndia.com Users Search for "Jij... Dr Shiny Devassy featured in Tribune I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कटिहार में 20 स्थलों पर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने पर DRM और नगर आयुक्त के बीच सहमति

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 23 Sep 2026, 05:48 PM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में रेलवे की 20 महत्वपूर्ण जगहों पर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के संबंध में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) और नगर आयुक्त के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और सहमति बनी।

कटिहार, 23 सितंबर: कटिहार के सर्वांगीण विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आज एक बड़ी एवं सकारात्मक पहल हुई है। नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने कटिहार रेल मंडल के DRM एवं ADRM (DN-2) के साथ डीआरएम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण व निर्णायक बैठक की।
20 चिन्हित स्थलों पर विकास की राह खुली:
रेलवे क्षेत्र में आने वाले 20 चिन्हित स्थलों पर नगर निगम द्वारा जनहित से जुड़े विकास कार्य कराए जाने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई, जिस पर रेलवे प्रशासन की ओर से सकारात्मक सहमति जताई गई।
बैठक के दौरान लगभग सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन चुकी है। अब बहुत जल्द नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार और रेलवे के DN-2 के बीच औपचारिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
MoU हस्ताक्षर होते ही रेलवे से सटे इन 20 चिन्हित इलाकों में सड़क, नाला, स्वच्छता व अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं के कार्यों में तेजी आएगी, जिसका सीधा लाभ कटिहार की जनता को मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में वार्ड संख्या 13 के पार्षद श्री दिनेश कुमार पांडेय, वार्ड संख्या 14 के पार्षद श्री हर्ष अग्रवाल, नगर निगम के एसडीओ श्री विवेक कुमार, प्रधान सहायक प्रवेश सलीम तथा स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार सहित रेलवे के वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
रेलवे एवं नगर निगम का यह आपसी तालमेल और समन्वय कटिहार शहर को अधिक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
📲Get App