🔥 TRENDING पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता को लेक... हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... Bollywood Stars Shine at Global Fashio... BollywoodHungama Releases 337 Photos o... Bollywood Hungama Unveils 10 New Photo...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

कटिहार के किसानों को मिला कम लागत में बंपर मुनाफे का फॉर्मूला, खेती में 'सुपरफूड' बढ़ाएगा आमदनी

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 22 Sep 2026, 09:00 PM 👁 46
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के कटिहार जिले में किसानों के हाथ कम लागत में बंपर मुनाफा कमाने का एक नया फॉर्मूला लगा है, जहां वे अब एक नए 'सुपरफूड' की खेती कर रहे हैं।

कटिहार, 22 सितंबर: कटिहार के संयुक्त कृषि भवन प्रांगण में आज का दिन जिले के किसानों के लिए एक नई शुरुआत लेकर आया। मौका था प्रगतिशील कृषकों के बीच 'अजोला प्रत्यक्षण-सह-वितरण कार्यक्रम' का, जहां आधुनिक और टिकाऊ खेती की दिशा में एक ठोस पहल देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री-सह-कटिहार सदर विधायक श्री तारकिशोर प्रसाद ने किसानों को अजोला किट सौंपी। किसानों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा—"पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों का तालमेल आज समय की सबसे बड़ी मांग है। जब किसान नई पद्धतियों को जमीन पर उतारेंगे, तभी खेती की लागत घटेगी और आमदनी में वास्तविक इजाफा होगा।"

आखिर अजोला किसानों के लिए क्यों बन रहा है वरदान?
कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा) श्री राजीव कुमार ने किसानों को अजोला उत्पादन और उसके फायदों की बारीकियां समझाईं। उन्होंने बताया कि अजोला बेहद तेजी से पनपने वाला एक जलीय फर्न है, जिसे किसान बहुत कम खर्च और सीमित जगह में तैयार कर सकते हैं। यह न सिर्फ दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक चारे का बेहतरीन विकल्प है, बल्कि खेतों में हरी खाद के रूप में मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी नई ताकत देता है।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख श्रीमती सोनी सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में जागरूक किसान उपस्थित रहे। कृषि विभाग ने किसानों से आह्वान किया कि वे वैज्ञानिक विधि और तकनीकी मार्गदर्शन को अपनाकर आत्मनिर्भरता की इस नई राह पर आगे बढ़ें।

खेती को घाटे का सौदा नहीं, मुनाफे का जरिया बनाने की दिशा में कटिहार के अन्नदाताओं का यह कदम वाकई सराहनीय है।
📲Get App