🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कटिहार DRM ने साइकिल पर निकलकर स्वच्छता और सेहत का दिया संदेश

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 25 Sep 2026, 11:10 PM 👁 38
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने रेल कर्मचारियों के साथ साइकिल रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस आयोजन में रेल टीम ने शहर की सड़कों पर भ्रमण किया।

कटिहार, 25 सितंबर: 'स्वच्छता पखवाड़ा' के तहत शुक्रवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) किरेंद्र नरह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
साइक्लोथॉन का शुभारंभ कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर से हुआ। निर्धारित मार्ग के अनुसार DRM किरेंद्र नरह सहित सभी प्रतिभागी स्टेशन परिसर से आईपीजी मॉल फ्लाईओवर तक साइकिल चलाते हुए पहुंचे और पुनः स्टेशन परिसर लौटे। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या पर्यावरण और जीवन दोनों के लिए बेहद जरूरी है।
इवेंट के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को डीआरएम ने मंच से पुरस्कृत किया:
प्रथम: सीनियर डीएसटीई गौरव राजपाल
द्वितीय: सीनियर डीएनसी प्रभात रंजन सिंह
तृतीय: सीनियर डीईई (टीआरडी) बिनोद कुमार
प्रथम: ओमप्रकाश कुमार
द्वितीय: कमलेश कुमार
तृतीय: अप्पू झा
रैली में एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, सीनियर डीएन-2 अशोक कुमार, डीएमई प्रियम अग्रवाल, खेल अधिकारी पंकज पाल, डॉ. दयानंद सिंह, एसीएम निशांत कुमार व राम दयाल कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी शामिल हुए। मंच संचालन अमित सागर ने किया, जबकि डीआरएससी की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📲Get App