🔥 ट्रेंडिंग बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, माड़र पुल क... कर्नाटक FDA ने 254 फार्मा कंपनियों पर... भारी बारिश से निंबड़ी चांदावता के खेतो... एमएसआरटीसी बस का दुर्घटना: बेलापुर फॉल... हिंदू व्यापारी की हत्या के मामले में द... डिज़ाइन विफलता से हुई मृत्यु पर सड़क ए...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंग्रेजी शराब के अवैध परिवहन में दो आरोपी गिरफ्तार
अपराध

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंग्रेजी शराब के अवैध परिवहन में दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Vishwanath Pratap Singh 🗓 12 सित. 2026, 11:17 PM 👁 46
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिले में अवैध शराब के कारोबार और संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना कटघोरा पुलिस को अंग्रेजी शराब के अवैध परिवहन के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिशंकर यादव (34 वर्ष), पिता धनीराम यादव, निवासी झालकछार रंजना, थाना दीपका तथा संजय कुमार कंवर (27 वर्ष), पिता हरेली सिंह कंवर, निवासी झालकछार रंजना, थाना दीपका के रूप में हुई है।

मोटरसाइकिल सहित शराब जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब के परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 N 7497 को भी पुलिस ने जब्त किया है।

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई
जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं संगठित अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के दौरान कटघोरा पुलिस को शराब के अवैध परिवहन की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। मामले में जब्त शराब, मोटरसाइकिल और आरोपियों के संबंध में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App