🔥 TRENDING Two motorcyclists killed in Central De... The New Indian Express editorial warns... Senior Bihar Police Officers Patrol Pa... Sand trader shot in Satna pan shop; po... Indore Builder Banti Nagar's Suicide P... बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, माड़र पुल क...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कटघोरा में शोभायात्रा के बीच शराबी युवक का हुड़दंग, आरक्षक से हुज्जतबाजी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला पैदल जुलूस.
Crime

कटघोरा में शोभायात्रा के बीच शराबी युवक का हुड़दंग, आरक्षक से हुज्जतबाजी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला पैदल जुलूस.

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 09 Sep 2026, 04:58 PM 👁 54
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटघोरा में शोभायात्रा के बीच शराबी युवक का हुड़दंग, आरक्षक से हुज्जतबाजी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला पैदल जुलूस.

गणेश उत्सव के पूर्वअवसर पर कटघोरा में निकाली जा रही कटघोरा के राजा की भव्य शोभायात्रा के दौरान एक शराबी युवक द्वारा जमकर हुड़दंग करने और पुलिस आरक्षक के साथ हुज्जतबाजी करने का मामला सामने आया है। शोभायात्रा के दौरान युवक कथित तौर पर शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर रहा था। मौके पर तैनात पुलिस आरक्षक ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो युवक ने पुलिसकर्मी के साथ ही बदसलूकी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान कटघोरा के वार्ड क्रमांक 3 निवासी पदुम पाटिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि गणेश उत्सव के तहत कटघोरा में कटघोरा के राजा की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक मौजूद थे। इसी बीच पदुम पाटिल शराब के नशे में शोभायात्रा के दौरान गाली-गलौज करते हुए हुड़दंग करने लगा। शोभायात्रा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात था। मौके पर मौजूद पुलिस आरक्षक ने युवक को समझाइश देते हुए गाली-गलौज और हुड़दंग करने से मना किया। आरोप है कि समझाइश से नाराज युवक ने पुलिस आरक्षक के साथ ही हुज्जतबाजी शुरू कर दी और बदसलूकी पर उतर आया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस भी निकाला, ताकि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि सार्वजनिक आयोजनों में हुड़दंग और पुलिस के साथ बदसलूकी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी पदुम पाटिल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी

इस पूरे मामले को लेकर कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गणेश उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, हुड़दंग, गाली-गलौज अथवा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध या उपद्रवी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक आयोजनों में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
📲Get App