🔥 TRENDING American YouTuber MrBeast Praises Rama... Ramayana Film with Ranbir Kapoor, Sai... Ground Collapse at CCL's Lancaster Hos... Black Paint Defaces Dr Shyama Prasad M... AMD, HPE, MRNA Stocks Hit 52-Week Peak... पाण्याच्या तीव्र टंचाईमुळे शेतकरी हवाल...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कटघोरा में गूंजेगा ‘कटघोरा का राजा’ का जयघोष, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Religion

कटघोरा में गूंजेगा ‘कटघोरा का राजा’ का जयघोष, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 07 Sep 2026, 06:17 PM 👁 43
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

14 सितंबर से शुरू होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

कटघोरा नगर में गणेशोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है। जय देवा गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले प्रसिद्ध “कटघोरा का राजा” के भव्य आगमन को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। भगवान श्रीगणेश की 21 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा के आगमन को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल है। समिति द्वारा पूरे नगर को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया जा रहा है। वहीं महाकालेश्वर मंदिर परिसर में तैयार किया जा रहा भव्य एवं आकर्षक पंडाल इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
शहीद वीर नारायण चौक सहित बिलासपुर मार्ग, अंबिकापुर मार्ग और कटघोरा मार्ग को रंगीन रोशनियों से सजाया जा रहा है। नगर की सड़कों और प्रमुख चौक-चौराहों पर की जा रही सजावट से कटघोरा का माहौल पूरी तरह गणेशमय और शिवमय नजर आने लगा है। समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में युवा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
जय देवा गणेशोत्सव समिति के कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर, मंगलवार को दोपहर 2 बजे भगवान श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा के आगमन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अहिरन नदी से प्रारंभ होकर मेन चौक, कटघोरा तक पहुंचेगी। इस दौरान कटघोरा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। शोभायात्रा में स्टेज शो डीजे यम, गौरी कृपा धुमाल दुर्ग, क्रेन डीजे, यवतमाल महाराष्ट्र का ढोल-ताशा दल, नव ध्वज परिवर्तन, शंखनाद, रोड पेंट, श्रीगणेश जी के दिव्य स्वरूप का अनावरण, देवांगन डीजे, भव्य आतिशबाजी, गणेश जी का रथ तथा गौरिल्ला मेन डीजे विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
21 फीट ऊंची प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र

“कटघोरा का राजा” की विशाल प्रतिमा इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता मानी जाती है। इस वर्ष भी 21 फीट ऊंची श्रीगणेश की प्रतिमा का निर्माण राजनांदगांव जिले के थनौद के कुशल कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। प्रतिमा के 7 सितंबर को कटघोरा पहुंचने का अनुमान है। विशाल प्रतिमा के दर्शन के लिए कटघोरा के अलावा कोरबा जिले तथा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। गौरतलब है कि “कटघोरा का राजा” की भव्य प्रतिमा और आकर्षक पंडाल ने पिछले वर्षों में कोरबा जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान बनाई है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
14 सितंबर से शुरू होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 14 सितंबर को दोपहर 2 बजे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर “कटघोरा का राजा” के दर्शन करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

“कटघोरा का राजा” की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए कटघोरा पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। भारी वाहनों को बायपास मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा शोभायात्रा के मार्ग और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि यातायात व्यवस्था के साथ-साथ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।

भव्य आयोजन को लेकर नगर में उत्साह

गणेश प्रतिमा के भव्य आगमन से पहले ही कटघोरा नगर में उत्सव का माहौल बन गया है। जगह-जगह हो रही सजावट, विद्युत रोशनियां, पंडाल निर्माण और शोभायात्रा की तैयारियां लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। अब सभी की नजरें 8 सितंबर को होने वाली भव्य शोभायात्रा और “कटघोरा का राजा” के आगमन पर टिकी हैं।
📲Get App