🔥 TRENDING धरुवार टोल प्लाजा पर हाईवे यातायात पुल... Khabarhub Publishes Economic Digest Sn... Aishwarya Lekshmi & Arjun Das Star in... Mithilesh Walks Out of Bigg Boss Telug... Parineeti Chopra Praises OTT and TV Ac... Raipur’s Ritesh Pal Claims Victory in...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, 16 साल का इंतजार समाप्त
Local

कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, 16 साल का इंतजार समाप्त

✍️ Reporter: Pankaj sahu 🗓 01 Aug 2026, 09:26 AM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिल गई है, जिससे राज्य में रेल संपर्क विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। लगभग 16 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलने के साथ ही राज्य में रेल संपर्क विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। करीब 16 वर्षों के लंबे इंतजार और जनसंघर्ष के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

लगभग 295 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित इस नई ब्रॉडगेज रेल लाइन से कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम और राजनांदगांव सहित कई जिलों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। परियोजना से औद्योगिक विकास, माल परिवहन, कृषि, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

राज्य सरकार ने इसे छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। लंबे समय से इस परियोजना की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों और विभिन्न संगठनों ने मंजूरी का स्वागत करते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।
📲Get App