🔥 ट्रेंडिंग ब्रिटिश पर्यटक ने गोवा में बिताए एक हफ... एनआईटी नागालैंड ने 2026 जूनियर रिसर्च... नागालैंड टीम ने होम में लाजोंग को चकित... दिल्ली में सौरभ दास के खिलाफ एलओसी जार... मुजफ्फरपुर में 16 साल की छात्रा को तेज... बांगरमऊ में पुलिस की मौजूदगी में ई-रिक...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से आयुर्वेद एवं आयुष सेवाओं पर आवाज आयुर्वेद का प्रतिनिधिमंडल मिला

✍️ रिपोर्टर: देवान सिंह मराबी 🗓 26 नव. 2026, 06:13 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आवाज आयुर्वेद संगठन ने आयुर्वेद चिकित्सकों के हित, आयुष विंग की स्थापना और लंबित टेंडर से दवाइयों की उपलब्धता पर चर्चा हेतु कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से मुलाकात की।

बिलासपुर में आवाज आयुर्वेद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जी से आयुर्वेद एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में आयुष विंग की स्थापना, आयुर्वेद चिकित्सकों के हित एवं रोजगार, तथा पिछले सत्रह माह से लंबित टेंडर के कारण प्रत्येक डिस्पेंसरी तक आयुष दवाइयों की उपलब्धता पर असर जैसे प्रश्न विधायक के समक्ष रखे।

इन मुद्दों को उचित मंच पर उठाकर आवश्यक पहल और समाधान कराने का आग्रह प्रतिनिधिमंडल ने किया।

आवाज आयुर्वेद संगठन ने आयुर्वेद एवं आयुष सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
📲Get App