स्थानीय
कोटा रेल मंडल में पल्स पोलियो अभियान: 2454 बच्चों को पहली दिन खुराक दी गई
पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में 22 नवंबर को शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 32 बूथों के माध्यम से 2454 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
22 नवंबर को कोटा रेल मंडल में प्रातः 7 बजे से पल्स पोलियो अभियान प्रारम्भ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य पाँच वर्ष तक के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पहुँचाना है।
मंडल के 32 बूथों, रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों और चलती ट्रेनों में 2454 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान 24 नवंबर की रात 11 बजे तक निरंतर जारी रहेगा और रेलवे स्टेशनों पर चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी पोलियो की खुराक।
सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, ने बताया कि हल्दीघाटी एक्सप्रेस, कोटा–बीना–कोटा एक्सप्रेस तथा कोटा–आगरा पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा कर रहे बच्चों को भी खुराक पिलाई गई। कोटा, न्यू कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, भरतपुर, केलादेवी, पिंगोरा, सेवर और धोरमी रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने भी खुराक दी।
अभियान का संचालन मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुपर्णा सेन रॉय और अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी. पंडा के नेतृत्व में किया गया। रेलवे कर्मचारियों, सिविल डिफेंस तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों के संयुक्त सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। यात्रियों एवं रेलकर्मियों से अपील की जाती है कि वे अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ, ताकि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत किया जा सके।