🔥 ट्रेंडिंग चमफाई में कॉस्मॉस फेस्टिवल ने 22.5 मिल... अरुणाचल सरकार ने 'सेवा संकल्प उत्सव' क... चौना मेन ने आरूणाचल के स्वदेशी खेलों क... अरुणाचल प्रदेश में याक चरवाहों के लिए... जम्मू-कश्मीर में यूएसबीआरएल परियोजना क... जम्मू-कश्मीर का विदर्भ के खिलाफ दूसरा...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कोटा में 105 फीट का रावण तैयार, पहली बार तीन दिन पहले ही मैदान में किया खड़ा

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 18 अक्टू. 2026, 10:54 AM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोटा में 105 फीट का रावण तैयार, पहली बार तीन दिन पहले ही मैदान में किया खड़ा

31 लाख रुपए की लागत से बने रावण-कुंभकरण-मेघनाथ के पुतले, रावण अट्टहास के साथ घुमाएगा गर्दन और तलवार, झपकाएगा पलकें
कोटा। दशहरा पर्व को लेकर कोटा में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार शहर में 105 फीट ऊंचा रावण और 75-75 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। खास बात यह है कि पहली बार रावण के पुतले को दहन से तीन दिन पहले ही मैदान में खड़ा कर दिया गया है।
200 फीट ऊंची क्रेन से खड़े किए पुतले
करीब दो महीने की मेहनत से तैयार किए गए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को 200 फीट ऊंची क्रेन की मदद से खड़ा किया गया। इस बार रावण को खड़ा करने का स्थान भी बदला गया है। पहले निर्धारित स्थान से कुछ आगे पुतले को स्थापित किया गया है।
अट्टहास के साथ घुमाएगा गर्दन और तलवार
इस बार रावण का पुतला आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। रावण अट्टहास करने के साथ अपनी गर्दन और तलवार भी घुमाएगा। इसके अलावा उसकी पलकें भी झपकेंगी। इन खास तकनीकी खूबियों के चलते दशहरा उत्सव में रावण का पुतला लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।
31 लाख की लागत, आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान
रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को तैयार करने में करीब 31 लाख रुपए की लागत आई है। रावण दहन के दौरान जोरदार आतिशबाजी भी की जाएगी। इसके लिए पुतलों में लगभग 4 लाख रुपए मूल्य के पटाखे लगाए गए हैं।
20 अक्टूबर को होगा रावण दहन
कोटा में 20 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस बार 105 फीट के रावण का आधुनिक अंदाज, विशालकाय पुतले और आतिशबाजी दशहरा उत्सव को खास बनाने वाले हैं।
📲Get App