🔥 TRENDING लालपुर पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता को लेक... हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... Bollywood Stars Shine at Global Fashio... BollywoodHungama Releases 337 Photos o...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।
Religion

कृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 04 Sep 2026, 07:28 AM 👁 73
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और लोककल्याण का संदेश देता है। जन्माष्टमी का पर्व हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्व को श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
📲Get App