🔥 TRENDING MSN Brief Mentions Mayapur and Nabadwi... ग्राम राजपुर धाम में भगवान गणेश जी विस... Bihar Health Minister Nishant Kumar Jo... Bihar school librarian eligibility tes... 35 Bihar-bound trains cancelled, Vande... જૂનાગઢમાં પાંચ દિવસીય 'સરસ મેળા'નો ભવ્...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
काशीविश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा विष्णुपदधाम मंदिर का कॉरिडोर
Religion

काशीविश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा विष्णुपदधाम मंदिर का कॉरिडोर

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Sep 2026, 10:34 PM 👁 51
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

काशीविश्वनाथ कि तर्ज पर बनेगा विष्णुपदधाम मंदिर का कॉरिडोर अतरी विधायक ने प्रस्ताव का किया स्वागत

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित होगा विष्णुपद धाम, विधायक रोमित कुमार ने प्रस्ताव का किया स्वागत






गयाजी। गया जी के विश्वप्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर परिसर के समग्र विकास को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। विष्णुपद धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने के लिए 2,520 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से परियोजना का प्रस्ताव मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के लिए 996.05 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी रखा गया है। दोनों योजनाओं की कुल अनुमानित लागत 3,516.05 करोड़ रुपये है।

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के अतरी विधायक रोमित कुमार ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि गया के लिए यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण योजना है, जिसका लाभ पूरे दक्षिण बिहार को मिलेगा।

विधायक ने कहा कि विष्णुपद धाम के विकास और सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना से गया-बोधगया क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नदी जोड़ योजना के तहत फल्गु नदी में पानी की उपलब्धता बेहतर होने से यहां आने वाले तीर्थयात्रियों को भी सुविधा मिलेगी और पिंडदान की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना का लाभ अतरी विधानसभा क्षेत्र के किसानों को भी मिलेगा। विधायक के अनुसार, मोहड़ा, दशहरा बथानी सहित आसपास के इलाकों में सिंचाई की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी और नहर के माध्यम से पानी पहुंचने से कृषि कार्य आसान होगा।

विधायक ने दावा किया कि इस परियोजना से क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिल सकता है और बड़ी संख्या में किसानों को इसका सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि दोनों योजनाएं गया के धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।


बाइट : रोमित कुमार ,विधायक
📲Get App