केशवाही चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न, सैकड़ों
केशवाही चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न, सैकड़ों गणमान्य नागरिक हुए शामिल
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे पर हुई चर्चा
केशवाही चौकी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुढ़ार एसडीओपी श्री विकास पांडेय, टीआई श्री पेंद्रे, केशवाही चौकी प्रभारी श्री गंगा सिंह मार्को सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दिया।
बैठक में क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
शांति समिति की बैठक में केशवाही के विष्णु सिंह, मोहम्मद शलीम, मोहम्मद वसीम खान, केशवाही उपसरपंच, सचिव श्री सुरेश भट्ट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री कमलेश सिंह, सरपंच रामशरण सिंह, मोहम्मद रसीद खान, जमुनिहा सरपंच श्री नवल सिंह, सकरा सरपंच श्री नारायण सिंह, मंजीरा, धनौरा एवं कुड्डी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, उपसरपंच अजय तिवारी, प्रिंस, शिवम त्रिपाठी सहित आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बैठक में सैकड़ों लोगों की सहभागिता देखने को मिली। सभी ने क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने के लिए अपनी भागीदारी निभाई।
पुलिस प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय पर जोर
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिस प्रशासन तथा आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से यह संदेश दिया गया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने शांति समिति के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और पुलिस प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने की बात कही।