🔥 TRENDING जालौर में शुक्रवार को पंचायत राज चुनाव... Apple Secures Multiyear Memory Deals A... Telangana BJP Reassesses MLC Campaign... Telangana Board Sets March 2027 IPE Ex... Shanaya Kapoor Dismisses Viral 'Everyb... Congress Criticises Modi for Referenci...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

किशनगढ़ बासः अतिक्रमण पर नगर पालिका का दूसरा बड़ा आदेश, रोड सेंटर से 40 फीट तक टूटेंगे पक्के मकान और दुकानें

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 19 Nov 2026, 04:28 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
किशनगढ़ बासः अतिक्रमण पर नगर पालिका का दूसरा बड़ा आदेश, रोड सेंटर से 40 फीट तक टूटेंगे पक्के मकान और दुकानें
मोठूका रोड और बासडा रोड पर 3 दिन में खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी, गंज रोड सहित अन्य स्थानों को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार।

खैरथल हीरालाल भूरानी

किशनगढ़ बास कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नगर पालिका ने अब स्थिति और ज्यादा साफ कर दी है। दो दिन पहले 17 नवंबर को जारी हुए पहले आदेश के गुरुवार (19 नवंबर) को पालिका ने दूसरा आदेश जारी किया है। नए आदेश में स्पष्ट कर दिया गया है कि रोड सेंटर से 40 फीट के दायरे में आने वाले सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। हालांकि, अन्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को लेकर पालिका ने अभी भी स्थिति साफ नहीं की है।
*मोठूका रोड और बासडा रोड पर पक्के निर्माण निशाने पर*
नगर पालिका द्वारा जारी नए आदेश में कहा गया है कि पालिका क्षेत्र में मोठूका रोड (बिजली घर तिराहे से मेन हाईवे तक) और बासडा रोड पर आम लोगों ने मकान व दुकान बनाकर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है। इसे लेकर पूर्व में भी नोटिस जारी किए गए थे।
नए आदेश में सख्त चेतावनी दी गई है कि नगर पालिका द्वारा रोड सेंटर से 40 फीट तक की गई निशानदेही के अंदर आने वाले अतिक्रमण को 3 दिन के भीतर स्वयं हटा लें। ऐसा नहीं करने पर पालिका द्वारा चिन्हित किए गए दुकानों और पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं अतिक्रमणकारी की होगी। अब मामला केवल चबूतरे, छज्जे या टीन-शेड तक सीमित नहीं है, बल्कि पक्के निर्माण पर भी बुलडोजर चलना तय है।

पहले और दूसरे आदेश में क्या है अंतर?

17 नवंबर का पहला आदेश 19 नवंबर का नया आदेश
केवल स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाने की बात थी। रोड सेंटर से 40 फीट तक अतिक्रमण हटाने का स्पष्ट निर्देश।
नाली से बाहर बने चबूतरों और निर्माण पर फोकस था। पक्के मकान और दुकानों को ध्वस्त करने की सीधी चेतावनी।
दूरी तय नहीं होने से लोगों में भ्रम की स्थिति थी। 40 फीट की निशानदेही तय कर भ्रम दूर कर दिया गया।
*गंज रोड को लेकर असमंजस, अटकलों का बाजार गर्म*
नए आदेश के बाद भी सबसे बड़ा सवाल गंज रोड और अन्य मुख्य सड़कों को लेकर बना हुआ है, जहां सरकारी नालों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण बताया जाता है। नगर पालिका की चुप्पी के कारण गंज रोड के दुकानदारों में असमंजस की स्थिति है। कोई इसे 40 फीट के दायरे में बता रहा है, तो कोई इसे फिलहाल छोड़े जाने की बात कह रहा है।
*दहशत में लोग, खुद तोड़ने लगे दुकानों के आगे का हिस्सा*
दूसरे आदेश के बाद मोठूका रोड और बासडा रोड पर लोगों में दहशत बढ़ गई है। नुकसान से बचने के लिए कई दुकानदार खुद ही अपने हाथों से दुकानों के आगे का हिस्सा तोड़ रहे हैं और सामान समेटना शुरू कर दिया है। लोगों को डर है कि यदि पालिका का पीला पंजा चला, तो पक्का निर्माण तो जाएगा ही, साथ ही कार्रवाई का खर्चा भी उन्हीं से वसूला जाएगा।
📲Get App