🔥 ट्रेंडिंग पानीपत में रासायनिक जलन के घावों पर मा... पूर्व हरियाणा सीएम हुड्डा ने वर्तमान स... दैनिक जागरण ने छत्तीसगढ़ में मतदाता सू... छत्तीसगढ़ ने जारी किया AYUSH UG राउंड‑... छत्तीसगढ़ पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों को... 28 साल के अनुभवी शिक्षक टीईटी शामिली क...
03 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

कुशीनगर: स्कूल प्रबंधक पर शिक्षिका से दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी

✍️ रिपोर्टर: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 03 अक्टू. 2026, 01:30 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक स्कूल प्रबंधक पर महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रवींद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित 'द रेनबो लोरेटो स्कूल' से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधक दिनेश राय पर एक महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि उसने ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) बनाने के बहाने छुट्टी के बाद ऑफिस में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, आपत्तिजनक हरकतें कीं और जान से मारने की धमकी दी।

शिक्षिका ने इस पूरी घटना की 5 मिनट 47 सेकेंड की बातचीत का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में शिक्षिका आरोपी प्रबंधक का पुरजोर विरोध करते हुए कहती सुनाई दे रही है, "सर, आप मुझे बिल्कुल टच नहीं कर सकते... अगर दूसरी लड़की होती तो इस समय आपको बहुत मारती, दूर हटो हमसे"। वहीं, आरोपी प्रबंधक अपनी पत्नी के बीमार होने का हवाला देते हुए अश्लील बातें करता और दबाव बनाता हुआ दिखा।

पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी प्रबंधक दिनेश राय (निवासी मोतीछापर) को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी प्रबंधक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह घटना शिक्षा जगत में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
📲Get App