🔥 TRENDING अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele... TVK Criticizes Udhayanidhi Stalin Over...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 : कटिहार में 23 अक्टूबर को होगा मतदान, जिले में आचार संहिता व धारा-163 लागू

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 24 Sep 2026, 07:36 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 : कटिहार में 23 अक्टूबर को होगा मतदान, जिले में आचार संहिता व धारा-163 लागू

कटिहार, 24 सितंबर: सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 06-कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 के चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत घोषणा की गई।
कटिहार जिले के सभी 20 मतदान केंद्रों पर एक ही चरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
महत्वपूर्ण चुनावी तिथियां:
अधिसूचना जारी होने की तिथि: 29 सितंबर 2026 (मंगलवार)

नामांकन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)
नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी): 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
मतदान की तिथि: 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
मतदान का समय: सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक
मतगणना की तिथि: 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)

मतदाता एवं बूथ संबंधी मुख्य आंकड़े:
कुल स्नातक मतदाता: 10,977 (पुरुष: 8,425 | महिला: 2,552)

कुल मतदान केंद्र: 20 मतदान केंद्र
1400 से अधिक मतदाता वाले प्रखंड परिसर बरारी (केंद्र सं. 83) और नगर निगम कार्यालय कटिहार (केंद्र सं. 85) में दो सहायक मतदान केंद्र [83(क) और 85(क)] बनाए गए हैं।
प्रशासनिक सतर्कता:
चुनाव की घोषणा के साथ ही संपूर्ण जिले में आदर्श आचार संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
चुनाव प्रचार और सभाओं पर कड़ी निगरानी के लिए सभी मतदान केंद्र क्षेत्रों में उड़नदस्ता दल (Flying Squad) सक्रिय कर दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने सभी स्नातक मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
📲Get App